{"_id":"6553691ed366a49be5033278","slug":"rampur-news-lavi-fair-dy-cm-mukesh-agnihotri-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-8152-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-तिब्बत के बीच व्यापार को जीवंत करता है लवी मेला : मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-तिब्बत के बीच व्यापार को जीवंत करता है लवी मेला : मुकेश
Tue, 14 Nov 2023 06:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने किया अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का समापन, लोक निर्माण मंत्री रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला सैकड़ों वर्षों पुराना मेला है। यह मेला भारत और तिब्बत के बीच आपसी व्यापार के लिए जाना जाता है। अब इस मेले में देश के आधुनिक उत्पादों की भी बिक्री होती है और पारंपरिक उत्पाद भी बेचे जाते हैं। रामपुर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात कही। उन्होंने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का विधिवत समापन किया।
कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। मेला कमेटी की ओर से एडीसी शिमला अभिषेक वर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यापारिक मेला ही नहीं, बल्कि मेले में हमारी पुरानी संस्कृति की विशेष झलक दिखती है। आज भी लवी मेले में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की खरीद फरोख्त, ऊनी वस्त्र, सूखे मेवे की खरीद प्रमुख है। उन्होंने सभी मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न और भेंट देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में व्यापारियों और लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार प्रदेश को बरसात से 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार इस नुकसान की भरपाई के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदेश सरकार ने केंद्र की सरकार से आपदा से निपटने के लिए विशेष पैकेज की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई भी मदद हिमाचल सरकार को नहीं मिली है। रामपुर क्षेत्र में भी इस बरसात में भारी से नुकसान हुआ है। इस मौके पर विधायक नंदलाल जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष शिमला अतुल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकेश चौहान, एडीएम अभिषेक, एएसपी सुनील नेगी, एसडीएम निशांत तोमर, डीएसपी शिवानी महला, तहसीलदार ननखड़ी गुरमीत नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, बीडीसी अध्यक्ष, आशीष कायथ मौजूद रहे।