फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, landslide, darkali, tecklech,

Rampur Bushahar News: दरकाली सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा, तकलेच बाजार पर मंडराया खतरा

Thu, 27 Jul 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में लगातार हो रही बारिश से कई क्षेत्र खतरे की जद में आ गए हैं। दरकाली सड़क का बड़ा हिस्सा गिरने से तकलेच बाजार पर खतरा मंडरा रहा है। इससे क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। अगर बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो भारी यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


उपतहसील तकलेच के मुख्य बाजार में रहने वाले लोग इन दिनों दहशत में जीने को मजबूर हैं। इसकी वजह यह है कि दरकाली पंचायत को जोड़ने वाली सड़क करीब तीन फीट तक धंस गई है। भूस्खलन स्थल से ठीक नीचे तकलेच बाजार है। यहां दो स्थानों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा धंसने से दरकाली सड़क धंस गई हैं। वहीं भूस्खलन से तकलेच बाजार में रहने वाले लोग रातों में जागने को मजबूर हैं। तकलेच से ऊपर केटु सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे तकलेच मार्ग पर खतरा मंडरा रहा है।वहीं यहां करोड़ों की लागत से बने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पर भी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


विश्राम गृह की रसोई भूस्खलन की भेंट चढ़ गई है। तकलेच निवासी गुमान कायथ, यशपाल, कृष्ण, मनोज, बबलू, विनोद, देव ठाकुर, शिव और पुनीत ने बताया कि अधिकारी और राजनीति से जुड़े लोग भूस्खलन का जायजा लेने तो पहुंच रहे हैं लेकिन भूस्खलन को रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग तकलेच के एसडीओ शोभाराम ने बताया कि दरकाली सड़क तीन फीट तक धंस गई है। बारिश का दौर यूं ही जारी रहा तो और अधिक भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed