{"_id":"662105e6f23ed52e540a54b5","slug":"rampur-news-lakshmi-narayan-committee-counsel-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-114803-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भादुर सिंह बदरेल बने लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य कारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भादुर सिंह बदरेल बने लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य कारदार
विज्ञापन
गोंविद मरालू को महासचिव, भूपेश बदरेल को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ग्राम पंचायत दरकाली के लक्ष्मी नारायण मंदिर की नई कार्यकारिणी का वीरवार को गठन किया गया। इसमें एक बार फिर भादुर सिंह बदरेल को मंदिर का मुख्य कारदार नियुक्त किया गया। इसके अलावा गोंविद मरालू को महासचिव, भूपेश बदरेल को उपप्रधान बनाया गया है। चुन्नी लाल को खंजाची, ओम प्रकाश को भंडारी, कुरशी लाल पाकला को सह भंडारी, अर्जुन बदरेल, जय सिंह पाकला, चैनराम, गंगादास पाकला को प्रमुख सलाहकार, कुंदन बदरेल, जय सिंह पाकला, ललित बदरेल को निरीक्षण कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया। इसके अलावा महेंद्र मरालू, हरि सिंह, जयराम पाकला, सतपाल पाकला, राजेश, नवदीप, देशराज, दिनेश, नंदलाल, साधराम और प्रदीप कड्डा को सदस्य मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष भादुर सिंह बदरेल ने कहा कि उनका लक्ष्य जल्द मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाना है। कहा कि पिछले तीन वर्षों में मंदिर कमेटी की ओर से कई विकास कार्य किए गए है। इसमें नवनिर्मित मंदिर का निर्माण प्रमुख है। बदरेल ने कहा कि मंदिर के सभी निर्माण कार्यों में कार्यकारिणी और दरकालीवासियों ने भरपूर योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले कार्यकाल में उन्हें सभी का भरपूर सहयोग मिला है, उसी तरह से इस बार भी सभी उनका साथ देंगे।