{"_id":"6528323e38679055bd00549e","slug":"rampur-news-kupavi-food-supply-officer-inspection-shops-hotel-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-6773-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुपवी बाजार में खाद्य निरीक्षक की दबिश, दो क्विंटल फल और सब्जियां कीं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुपवी बाजार में खाद्य निरीक्षक की दबिश, दो क्विंटल फल और सब्जियां कीं जब्त
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। निरीक्षक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने चौपाल बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान फल, सब्जी विक्रेताओं और ढाबों को चालान काटे गए। वहीं दो क्विंटल तीस किलो फल और सब्जियां और करीब पांच दर्जन केले जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त ढाबों से करीब 80 प्लेट खाना और दस परांठे भी जब्त किए गए।
खाद्य सामग्री को जब्त करने के बाद आगामी कार्रवाई के लिए मामला एसडीएम कार्यालय कुपवी के समक्ष रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त लोगों को ईकेवाईसी से संबंधित जानकारी भी दी गई। उन्होंने लोगों को बताया कि ईकेवाईसी की 31 अक्तूबर अंतिम तिथि तय की गई है। इसको देखते हुए जिन लोगों की ईकेवाईसी नहीं हुई वे शीघ्र इसे करवाएं।