{"_id":"64f371766c8bf27fc6053de8","slug":"rampur-news-kinnaut-kailash-ytra-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-4894-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 17 दिन तक चली किन्नौर कैलाश यात्रा में 3,072 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 17 दिन तक चली किन्नौर कैलाश यात्रा में 3,072 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 19,850 फीट पर स्थित किन्नौर कैलाश यात्रा में इस साल 3,072 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। आधिकारिक तौर पर यात्रा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की गई। यात्रा को आधिकारिक तौर से प्रशासन ने बंद कर दिया है। इस साल प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं ने किन्नौर कैलाश की यात्रा की। इसमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
किन्नौर कैलाश यात्रा में 50 सरकारी कर्मचारियों ने मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई है। इसमें 21 वन विभाग, 15 पुलिस कर्मी, 9 होमगार्ड जवान, जल विभाग से 2, कल्पा ब्लॉक कार्यालय से 2, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट शामिल हैं। जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि 31 अगस्त को 50 श्रद्धालुओं का जत्था यात्रा के लिए रवाना हुआ था, जो कि शनिवार को वापस पहुंच गया है। यात्रा बंद होने के बाद किन्नौर कैलाश और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर से यात्रा बंद होने के बाद कोई भी व्यक्ति यात्रा पर नहीं जाएगा और लोगों को रोकने के लिए तांगलिंग में पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। इस वर्ष किन्नौर कैलाश यात्रा शांति पूर्ण संपन्न हुई और प्रशासन की ओर से यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।