{"_id":"65088ce1f555dc481708464d","slug":"rampur-news-kinnaur-news-tij-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-5655-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तीज पर्व पर बच्चों ने प्रस्तुतियों से बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तीज पर्व पर बच्चों ने प्रस्तुतियों से बटोरीं तालियां
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मूल-प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज नगर समिति रिकांगपिओ ने हरितालिका तीज पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने प्रस्तुतियों से खूब समा बांधा।
कार्यक्रम में एसडीएम कल्पा डाॅ. शशांक गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने सभी नेपाली मूल के लोगों को तीज त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की आर्थिकी सुदृढ़ करने में नेपाली समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नगर समिति रिकांगपिओ की ओर से की गई मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।
नेपाली समाज के महासचिव मिथुन ने कहा कि नेपाल और हिंदुओं के एक ही तरह के त्योहार होते हैं। दोनों समुदाय इन्हें आपसी सद्भाव से मनाते हैं। महासचिव मिथुन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और साडा कांपलेक्स में कार्यालय के लिए एक कमरा उपलब्ध करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
इस मौके पर गोपाल जंग शाही, दल बहादुर, तारा चंद, ओम प्रकाश, नरेंद्र, रत्न, निर्मल और रन बहादुर तमांग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।