फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, snowfall, road, blocked,

Rampur Bushahar News: ताजा बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें, किन्नौर में सड़कों को बहाल करना बना चुनौती

Mon, 05 Feb 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
जिले की 30 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध, 18 मशीनें और 150 मजदूर मार्गों को बहाल करने में जुटे
विज्ञापन


जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में लगातार हो रही बारिश बर्फबारी से सड़कों को बहाल करना चुनौती बन गया है। रविवार को बर्फबारी के कारण लोक निर्माण विभाग को मार्ग बहाली में दिक्कतें पेश आ रही है। हालत यह है कि जिले में छह दिन के बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। ताजा बर्फबारी ने एक बार फिर से किन्नौर जिले की 30 सड़कों पर बसों के पहिये जाम कर दिए हैं। जिले में अधिकांश ग्रामीण रूट ठप हैं। इससे हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सोमवार को नेशनल हाईवे पर रिकांगपिओ से पूह तक और रिकांगपिओ से शिमला तक बसों की आवाजाही बराबर रही। वहीं ताजा हिमपात से सोमवार को कल्पा, रोघी, छितकुल, रक्षम, शौंग, काफनू, यांग्पा, रिब्बा, रिस्पा, लिप्पा, आसरंग, खादरा, नेसंग, ठंगी, लंबर और कुन्नौचारंग सहित कई अन्य मार्ग यातायात के लिए ठप हो गए हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी से बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए 18 मशीनें और 150 मजदूर तैनात किए हैं, लेकिन रूक रूक कर हो रही बर्फबारी से मार्ग बहाल करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। वहीं समूचे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया और तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। इससे हजारों लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। सोमवार को कल्पा का अधिकतम तापमान 6.5 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 6 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पीयूष ने कहा कि बर्फबारी के कारण अधिकांश रूटों पर बसों को नहीं भेजा गया। स्थिति सामान्य होते ही सभी रूटों पर बसें भेजी जाएंगी। लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन प्रमोद उप्रेती और एक्सईएन कल्पा डीके सेन ने कहा कि ताजा बर्फबारी के कारण 30 सड़कें बाधित हो गई हैं। इन्हें बहाल करने में 18 मजदूर और 150 मजदूर जुटे हैं। जल्द ही सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed