फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, snowfall,

Rampur Bushahar News: किन्नौर, रामपुर और आनी में बर्फबारी से दो एनएच समेत कई सड़कें अवरुद्ध

Sun, 03 Mar 2024 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
रामपुर से वाया नारकंडा दोपहर के बाद शुरू हुई वाहनों की आवाजाही शुरू, शीतलहर की चपेट में आया क्षेत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर/किन्नौर/आनी। हिमाचल में मार्च में हो रही बर्फबारी अब हजारों लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। हालांकि कृषि और बागवानी के लिए बारिश और बर्फबारी संजीवनी बनकर बरस रही है लेकिन भारी बर्फबारी से सड़कें अवरुद्ध होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे किन्नौर, रामपुर और समूचे आउटर सराज क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। अधिकांश क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बर्फबारी से ग्रामीण रूटों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। शुक्रवार से जारी बर्फबारी का क्रम रविवार को भी जारी रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां दिनभर बर्फबारी का दौर जारी रहा, वहीं निचले इलाकों में झमाझम बारिश होती रही। भारी बर्फबारी के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नेशनल हाईवे पांच रामपुर के ब्रौनी खड्ड से लेकर देश सीमा तक कई स्थानों पर अवरूद्ध हो गया है। इससे समूचे किन्नौर का देश दुनिया से संपर्क कट गया है। वहीं जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी के कारण आनी और निरमंड उपमंडल का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कटा गया। मजबूरी में लोग वाया मंडी और कुल्लू जाने को मजबूर हैं। नारकंडा में बर्फबारी के कारण रविवार को रामपुर से सुबह के समय वाया नारकंडा होकर वाहनों की आवाजाही बंद रही। दोपहर के बाद एनएच पांच बहाल होने के बाद शिमला की ओर निगम की बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। इसके बाद किन्नौर जिले की बसों को रामपुर से शिमला और चंडीगढ़ के लिए भेजा गया। नेशनल हाईवे पांच ब्रौनी खड्ड, निगुलसरी, चौरा, नाथपा, रल्ली, कक्षस्थल, पागल नाला, उरनी ढांक, जंगी नाला, टिंकू नाला, पांगी नाला और पूर्वणी झूले से लेकर पूह तक कई स्थानों पर बर्फबारी और भूस्खलन के कारण बाधित है। ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इसके अलावा जिले के नाको में दो, समदू, पूह, स्पीलों, खारो और बड़ा कंबा रूट पर बर्फबारी के कारण निगम की बसें फंसी हुई हैं। पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक पियुष शर्मा ने बताया कि जिले के ग्रामीण रूटों पर भारी बर्फबारी के कारण निगम की सात बसें फंसी हैं। जिले के ग्रामीण रूटों सहित पूह, काजा और शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही ठप है। मार्ग बहाल होते ही निगम की बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा जाएगा। रविवार को जिले के मार्ग बाधित होने के कारण बसों को रामपुर से शिमला और चंडीगढ़ के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed