फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, school, administrations, sent notice, parents,

Rampur Bushahar News: स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को थमाए फीस जमा करवाने के नोटिस

Fri, 19 Jan 2024 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
जिंदल विद्या मंदिर स्कूल छोल्तू प्रबंधन की मनमानी अभिभावकों पर पड़ रही भारी, कार्रवाई की दी धमकी
विज्ञापन


फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया तो होगा उग्र आंदोलन : वीरेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के जिंदल विद्या मंदिर स्कूल छोल्तू प्रबंधन की मनमानी अभिभावकों पर भारी पड़ रही है। इससे स्कूल में फीस बढ़ोतरी का मामला तूल पकड़ने लगा है। स्कूल प्रबंधन द्वारा जहां अभिभावकों को फीस देने के लिए नोटिस थमाकर डराया धमकाया जा रहा है। अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन को चेताया कि अगर फीस बढ़ोतरी का निर्णय वापस नहीं लिया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो जेएसडब्ल्यू की सड़कों पर चक्का जाम भी किया जाएगा। गौर हो कि परियोजना प्रभावित 22 पंचायतों के बच्चे जिंदल विद्या मंदिर स्कूल छोल्तू में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा बीते वर्ष और इस वर्ष 30 फीसदी फीस बढ़ाई है। इससे अभिभावकों में भारी रोष है। पूनंग पंचायत प्रधान वीरेंद्र नेगी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन छोल्तू द्वारा कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही है। फीस घटाने के बजाय लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रभावित पंचायतों के अभिभावकों ने फैसला लिया है कि पूनंग, चगांव, यूला, मीरू, उरनी और किल्बा पंचायतों के ग्रामीण 21 जनवरी को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह टापरी में बैठक करेंगे। इसमें किन्नौर जिले के आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के जनप्रतिनिधि और अभिभावक भाग लेंगे। इसमें रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं 15 दिनों के अंदर फीस बढ़ोतरी का निर्णय स्कूल प्रबंधन ने वापस नहीं लिया तो जिंदल स्कूल के बाहर धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूल प्रबंधक कर्नल जसविंदर सिंह का कहना है कि फीस बढ़ोतरी को लेकर किसी भी अभिभावकों को धमकाया नहीं गया है। बीते एक वर्ष से लंबित फीस को लेकर नोटिस के माध्यम से याद दिलाया जा रहा है। स्कूल का उद्देश्य पैसा कमाना नहीं, बल्कि अच्छी शिक्षा मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि आरोप निराधार हैं, कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed