{"_id":"649f17dc5d7d4f1fbc0288a6","slug":"rampur-news-kinnaur-news-road-condition-is-not-good-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-2060-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीएचसी सांगला की सड़क खस्ताहाल, हिचकोले खाते पहुंच रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीएचसी सांगला की सड़क खस्ताहाल, हिचकोले खाते पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। सांगला वैली के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से सांगला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो खोला गया, लेकिन यहां के लिए जाने वाली सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। इस वजह से मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ता है। हालत यह है कि सरकार और विभाग की अनदेखी के कारण वैली की 11 पंचायतों के लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क पिछले 21 सालों से खस्ता बनी हुई है।
इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन भी इसकी हालत सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। दो जून 2002 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सांगला वैली की 11 पंचायतों के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात दी थी। इस दौरान मुख्य मार्ग से अस्पताल पहुंचने के लिए डेढ़ सौ मीटर सड़क का भी निर्माण किया गया लेकिन सड़क को आज तक पक्का नहीं किया गया है। इस कारण अस्पताल आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। सांगला पंचायत के उपप्रधान लोकेश नेगी, ग्रामीण राजेश नेगी, प्रमोद नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, महेंद्र नेगी, कुलदीप नेगी, सुरजीत नेगी और सांबा दोरजे सहित अन्य लोगों ने कहा कि सड़क की हालत खस्ता होने से मरीज को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें आती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से कई बार सड़क को दुरुस्त और पक्का करने की मांग उठाई गई है लेकिन अभी तक सड़क की कोई सुध नहीं ली जा रही। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क को पक्का करने की मांग की है। पंचायत प्रधान कामरू इंदु लक्ष्मी नेगी और उपप्रधान विजेंद्र नेगी ने बताया कि सीआरएफ के तहत सांगला अस्पताल को जोड़ने वाले सड़क की हालत सुधारी जाएगी।
इनसेट
बीएमओ सांगला डॉ. वैंकट नेगी ने बताया कि बजट के अभाव से सड़क को पक्का नहीं किया जा सका है। ग्राम पंचायत कामरू ने सड़क को पक्का करने के लिए बजट का प्रावधान किया है। जल्द ही सड़क को पक्का किया जाएगा। होगी।