{"_id":"664f2c3c2ee36e907506c495","slug":"rampur-news-kinnaur-news-rehearsal-for-employee-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-116336-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में मतदान कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में मतदान कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में मतदान कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि 1 जून को मतदान के दिन ईवीएम और वीवीपैट के संदर्भ में मतदान कर्मियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और वोटिंग मशीनों की तकनीकी बारीकियों से अवगत करवाया गया।डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि मतदान कर्मियों की रवानगी 30 मई को सुनिश्चित की जाएगी। कर्मचारियों को अपना कार्य कर्तव्य-निष्ठा, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से करने का आह्वान किया गया है, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर तहसीलदार पूह कुलवंत सिंह, नायब तहसीलदार रविंदर सिंह एवं जिला निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।