{"_id":"65b79a9d45f9921540003b26","slug":"rampur-news-kinnaur-news-para-sports-association-establishment-day-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-111563-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में मनाया हिमाचल प्रदेश पेरास्पोर्ट्स एसोसिएशन का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में मनाया हिमाचल प्रदेश पेरास्पोर्ट्स एसोसिएशन का स्थापना दिवस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में सोमवार को पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन का स्थापना दिवस मनाया गया। एसोसिएशन का गठन 29 जनवरी 2014 को किया गया था। एसोसिएशन के संस्थापक ललित ठाकुर है, जिन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक नींव रखी और वर्तमान में संघ के राज्य महासचिव और पैरास्पोर्ट्स अंतरराष्ट्रीय पीसीआई से मान्यता प्राप्त कोच भी हैं। जिला किन्नौर पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी ने बताया कि ललित ठाकुर ने दिव्यांग न होते हुए भी दिव्यांग बच्चों के बारे में सोचा और प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए मंच तैयार किया। इसी का नतीजा है कि वर्ष 2014 से पहले प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों का कोई भी वजूद नहीं था और अब प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। निषाद कुमार अंतरराष्ट्रीय (ओलंपिक) व एशियन गोल्ड मेडलिस्ट, अवनील कुमार एशियन एथलीट सिल्वर मेडलिस्ट, सुमन कुमारी अंतरराष्ट्रीय एथलीट, खेलों इंडिया में सुनील कुमार, अंतरराष्ट्रीय सीटिंग वालीबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश की खिलाड़ी माला नेगी, रचना कुमारी, अजय शर्मा, युद्धिष्ठिर नेगी, राजेंद्र राणा, ज्योति, सौरभ ने प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में भी केट काटकर एसोसिएशन का स्थापना दिवस मनाया गया।