{"_id":"6505a0cca8e276ad2604faa9","slug":"rampur-news-kinnaur-news-ojon-day-celebration-reckangpeo-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-5563-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाषण में अरमान नेगी और चित्रकला में रितु प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाषण में अरमान नेगी और चित्रकला में रितु प्रथम
विज्ञापन
रिकांगपिओ में ओजोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। टीएस नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में जियोग्राफी सोसायटी ने शनिवार को विश्व ओज़ोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं। चित्रकला में रितु प्रथम, किरण द्वितीय, अखिल और सूर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में सविताराज प्रथम, शिवानी कुमारी द्वितीय और सानिया तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अरमान नेगी प्रथम, सिया नेगी द्वितीय और वंशिका नेगी ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जनक नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को ओज़ोन दिवस के महत्त्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जियोग्राफिकल सोसायटी के प्रधान डाॅ. रामलाल नेगी, प्रो. तानजीन नेगी, प्रो. अखिल वर्मा, प्रो. अनिल नेगी, डाॅ. सुरबाला नेगी और प्रो. कमलेश कुमार उपस्थित रहे।