फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, nigulsari, nh, closed, four, hour, every day,

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में 25 मार्च तक प्रतिदिन चार घंटे बंद रहेगा एनएच पांच

Thu, 14 Mar 2024 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
11:00 से 1:00 और दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में 25 मार्च तक एनएच पांच प्रतिदिन चार घंटे के लिए यातायात के लिए बंद रहेगा। भूस्खलन के कारण मार्ग को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। गौर हो कि निगुलसरी में पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। ऐसे में हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। प्रशासन ने मार्ग के आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते वीरवार से मार्ग को चार घंटे के लिए बंद करने का फैसला लिया है। इसके तहत सुबह 11:00 से 1:00 बजे और दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक यातायात बंद रहेगा। ऐसे में जिले के हजारों लोगों को आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से निगुलसरी में आवाजाही करते हुए सावधानी से सफर करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed