{"_id":"65f2eee90c7102ae8b07d1a6","slug":"rampur-news-kinnaur-news-nigulsari-landslide-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-113426-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निगुलसरी में चलती कार पर गिरी चट्टानें, चालक और बच्चा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निगुलसरी में चलती कार पर गिरी चट्टानें, चालक और बच्चा सुरक्षित
विज्ञापन
दोपहर 1:00 बजे पेश आया हादसा, रामपुर से रिकांगपिओ जा रहे थे पिता और बेटा
गाड़ी की पिछली सीट पर किसी के नहीं होने से टल गया बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है। खासकर निगुलसरी में रोजाना भूस्खलन होने से हजारों लोगों को खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला वीरवार को निगुलसरी-26 सेक्टर के पास पेश आया। यहां पर एक चलती कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कार में सवार वाहन चालक एवं मालिक और बेटा सुरक्षित हैं। उन्हें कोई चोटें नहीं आई है। चट्टान से गिरे पत्थर वाहन की पिछली सीट की छत पर गिरे, जिससे हादसा टल गया। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार पिता-पुत्र रामपुर उपमंडल के लालसा से किन्नौर जिले की रिकांगपिओ की ओर जा रहे थे। कार जैसे ही निगुलसरी के समीप पहुंची तो अचानक पहाड़ी दरक गई और चट्टानें चलती कार पर गिर गईं। हादसा दोपहर करीब 1:00 बजे पेश आया। हादसे के समय चालक राम कुमार (34) पुत्र दिनेश कुमार निवासी लालसा, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला और उनका बेटा दिव्यांश (7) दोनों सुरक्षित हैं। राम कुमार रिकांगपिओ में दुकान में कार्य करता है। पुष्टि एसपी किन्नौर सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि की है।