फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, lok sabha, election. meting

किन्नौर जिले के संवेदनशील स्थानों पर तैनात होगी मशीनें और मजदूर : शशांक

Wed, 27 Mar 2024 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी और मतदान के लिए आयोजित बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम को बसें रिजर्व में रखने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्ण निपटारे के लिए किन्नौर जिले के संवेदनशील स्थानों पर मशीनें और मजदूर तैनात होंगे। इसके लिए विभिन्न विभाग बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। यह बात सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने बैठक में कही। बुधवार को लोकसभा चुनाव में मतदान दलों की रवानगी और मतदान के समय आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में मतदान प्रक्रिया के दौरान संवेदनशील स्थानों निगुलसरी, नाथपा, रल्ली, पांगी नाला, मलिंग, सांगला-छितकुल सडक़, नाको, लियो, चुलिंग, हांगो, चांगो, शलखर और सुमरा पर पर्याप्त मशीनरी और मजदूर तैनात होंगे, जिससे किसी भी भूस्खलन की स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, ग्रेफ, विद्युत परियोजनाओं और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया, जिससे मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। डॉ. शशांक गुप्ता ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को क्यूआरटी तैयार रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 30 मई और एक जून को स्वास्थ्य दल तैनात करने के निर्देश दिए। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम को बसें रिजर्व में रखने के लिए कहा और विद्युत विभाग को मतदान के दौरान निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन जीएस राणा, अधीक्षक निर्वाचन जीआर सक्सेना और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रभारी नरेंद्र कायथ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed