फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, health news, doctor, denad, government,

Rampur Bushahar News: चिकित्सकों को एनपीए और 4-9-14 का जल्द लाभ दे सरकार

Mon, 29 Jan 2024 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले किन्नौर के चिकित्सक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी प्रदेश के अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों की मांगें पूरी नहीं हो सकी है। इस कारण स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारियों में खासा रोष है। एनपीए और 4-9-14 का लाभ न मिलने से प्रदेशभर के चिकित्सकों में मायूसी है। बीएमओ और सीएमओ की सालों से लंबित डीपीसी, एड्स डायरेक्टर के पद की योग्यता को वापस एमबीबीएस करना जैसी मांगें पूरी करने की चिकित्सकों ने मांग उठाई है। बीते दिनों किन्नौर पहुंचे पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारियों ने ये मांगें रखी। एचएमओए की किन्नौर इकाई ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टरों को एनपीए न मिलना और 4-9-14 को बहाल नहीं किया गया है। इसके कारण क्षेत्र के डॉक्टरों में खासा रोष है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष जून में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में आश्वासन दिया गया था कि सभी मांगे जल्द पूरी की जाएंगी, लेकिन अभी तक एक भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सभी मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने उनकी मांगों को ध्यान से सुना और कहा कि समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर एचएमओए किन्नौर कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अन्वेषा, सचिव सोनम गियालच्छेन नेगी, उपाध्यक्ष डॉ. लीजा, डॉ. जीतन और डॉ. वीरेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed