फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, doctor, pen down, strike,

Rampur Bushahar News: मांगों को लेकर डॉक्टरों ने की कलम विराम हड़ताल

Sat, 24 Feb 2024 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में कार्यरत चिकित्सकों ने एनपीए सहित अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर शनिवार को सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक कलम विराम हड़ताल की। चिकित्सकों का कहना है कि डॉक्टरों को एनपीए न मिलना और डायनामिक कॅरिअर प्रोग्रेशन स्कीम को बहाल नहीं किया गया है। इससे प्रदेश के डॉक्टर नाखुश हैं। इसके अलावा बीएमओ और सीएमओ की सालों से लंबित डीपीसीए एड्स डायरेक्टर की सीट की योग्यता को दोबारा से एमबीबीएस करना और पीजी पाॅलिसी जैसी मांगें शामिल हैं। एचएमओए किन्नौर ने बताया कि 3, 23 जून 2023 और 13 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में हुई बैठक में आश्वासन के बावजूद इनमें से किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार से सभी मांगों के जल्द निवारण करने का अनुरोध किया। किन्नौर कार्यकारिणी के अध्यक्ष द्विज शर्मा, वरिष्ठ उप अध्यक्ष डॉ. अन्वेषा, उप अध्यक्ष डॉ. लिजा, सचिव सोनम गियालच्छेन नेगी, डाॅ. जीतन, डाॅ. शीतल, डाॅ. साक्षी, डॉ भारतेंदु , डॉ अनुभाव, डाॅ. ज्ञान, डाॅ जड़ेत, डाॅ. प्रतिभा ,डाॅ. अविनाश, डॉ ऋद्धिका और डा. अदिति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed