{"_id":"659e86820f4c8a4f2508b9af","slug":"rampur-news-kinnaur-news-chitkul-mandi-buses-stop-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-10781-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तीन माह से मंडी-छितकुल बस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तीन माह से मंडी-छितकुल बस सेवा ठप
विज्ञापन
किन्नौर जिले के लोगों को आवाजाही करने में झेलनी पड़ रही परेशानियां
ग्रामीणों ने सरकार और निगम प्रबंधन से बस सेवा बहाल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में मंडी डिपो की मंडी से छितकुल रूट पर चलने वाली बस सेवा पिछले तीन महीने से बंद है। एचआरटीसी की बस न चलने से दुर्गम क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि मंडी-छितकुल रूट की बस सुबह 9:00 बजे छितकुल से चलती है। बस से स्कूली बच्चे, कर्मचारी और ग्रामीण लाभान्वित होते है लेकिन बीते तीन माह से बस सेवा बंद कर दी गई है। इस वजह से सभी वर्गाें के लोगाें को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उप प्रधान छितकुल पंचायत राजेश नेगी, वार्ड सदस्य गंगा प्रसाद नेगी, वार्ड सदस्य वचन देवी नेगी, वार्ड सदस्य मायुम नेगी, वार्ड सदस्य राजकुमारी नेगी, श्याम सिंह नेगी, बलदेव नेगी और रामभगत नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बस सेवा बंद होने से उन्हें आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा से स्कूली बच्चों सहित आम जनता को लाभ मिल रहा था लेकिन बस सेवा बंद होने से सभी की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और निगम प्रबंधन से शीघ्र बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है। पथ परिवहन निगम मुख्यालय शिमला के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर का कहना है कि एक ही स्थान पर एक समय पर बस चलाना संभव नहीं हैं। संसाधनों की कमी के कारण मंडी-छितकुल बस सेवा को घाटे में नहीं चला सकते हैं। जिला किन्नौर के लिए मंडी सांगला और मंडी रिकांगपिओ बस सेवा चल रही है।