{"_id":"650c83d30b2ba82100016aa4","slug":"rampur-news-kinnaur-news-bankers-meting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-5763-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखाएं किसानों को क्रेडिट कार्ड करें जारी : संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखाएं किसानों को क्रेडिट कार्ड करें जारी : संजीव
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर कार्यालय में पंजाब नेशनल बैंक की वर्ष 2023-24 की वार्षिक ऋण योजना के तहत परिणामों और उपलब्धियों की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त संजीव कुमार भोट ने की।
उन्होंने जिले में कार्यरत सभी बैंकों की ओर से क्रिन्यावित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के तहत हुई प्रगति और वार्षिक ऋण योजना 2023-24 के अंतर्गत जून 2023 तक के लक्ष्यों सहित उपलब्धियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए बैंकों की ऋण योजनाओं का विभिन्न शिक्षण संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे जरूरतमंद इसका लाभ उठा सकें।
कृषि और बागवानी के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली ऋण योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन जिला प्रबंधक किन्नौर तिलकराज डोगरा ने की। उन्होंने बैंकों से आशा जताई कि वे जिले के आर्थिक विकास में अपने दायित्वों को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा ऋण प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को देंगे और लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में सहयोग करेंगे। जिले के बैंकों ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लगातार वृद्धि दर्ज की है और वित्तीय वर्ष 2023-24 में जून 2023 के अंत तक कुल 2,632 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जिले में कार्यरत सभी बैंक शाखाओं को निर्देश दिए कि शेष बचे किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड विजय नेगी, प्रबंधक आरबीआई शिमला राहुल जोशी, ऑनलाइन सीनियर प्रबंधक गौरव शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।