{"_id":"65fad3118f73d7663d0b9f72","slug":"rampur-news-kinnaur-news-awareness-drive-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-113685-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: युवा संसद के जरिये मताधिकार का प्रयोग करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: युवा संसद के जरिये मताधिकार का प्रयोग करने की अपील
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र ने रिकांगपिओ कॉलेज और आईटीआई के प्रशिक्षुओं को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेहरू युवा केंद्र किन्नौर ने बुधवार को रिकांगपिओ कॉलेज और आईटीआई के प्रशिक्षुओं को मतदान और लोकतंत्र के महत्व को लेकर जागरूक किया। युवा संसद के जरिये छात्र-छात्राओं ने चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मत का प्रयोग करने का आह्वान किया। युवा संसद में विभिन्न मुद्दों को लेकर छात्रों ने विचार रखे। वहीं विद्यार्थियों को निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव को लेकर तय किए गए मापदंडों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। एनएसएस इकाई ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ और आईटीआई में युवा संसद कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसका उद्देश्य युवाओं को विकास की मुख्यधारा में जोड़ना का था। छात्रों ने इस दौरान राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विचार साझा किए। कार्यक्रम में एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को चुनाव में भाग लेने और मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नए मतदाताओं से आह्वान किया कि वे बिना प्रलोभन के भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कार्यक्रम में डॉ. शांता कुमार नेगी ने युवाओं से मतदाता जागरुकता, डॉ. सुरबाला ने महिला सशक्तीकरण और डॉ. ज्ञान ने नए भारत पर अपने विचार रखे। इस दौरान जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा, प्राचार्या पूनम मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।