फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, 100 security, person, recruitment,

Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले में भर्ती होंगे 100 सुरक्षा जवान

Tue, 27 Feb 2024 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के युवाओं को रोजगार का अवसर मिल रहा है। जनजातीय जिला किन्नौर में 100 सुरक्षा जवान भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए एक मार्च को रिकांगपिओ, दो को पूह और चार मार्च को निचार में साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सीमा गुप्ता ने बताया कि किनौर जिले में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पद निकाले हैं। इनका वेतन 16,500 से 19 हजार, 500 रुपये प्रतिमाह होगा।
विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 21 से 37 वर्ष, अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर, भार 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज और रिज्यूमे सहित एक मार्च को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, दो मार्च को उपरोजगार कार्यालय पूह और चार मार्च को उपरोजगार कार्यालय निचार स्थित भावानगर में सुबह 11:00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed