फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, jeury bazar, kunni, village, in threat of landslide

Rampur Bushahar News: खतरे की जद में ज्यूरी बाजार और कुन्नी गांव, दहशत में लोग

Thu, 21 Sep 2023 10:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
rampur news, jeury bazar, kunni, village, in threat of landslide
भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आया ज्यूरी और कुन्नी गांव। संवाद
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड के तहत ज्यूरी पंचायत में ज्यूरी बाजार और कुन्नी गांव पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


इसको देखते हुए प्रतिनिधिमंडल एसडीएम रामपुर से मिला। बुधवार को बीडीसी अध्यक्ष आशीष कायथ की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल एसडीएम रामपुर को स्थिति से अवगत करवाया और भूस्खलन को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया है। प्रतिनिधिमंडल में ज्यूरी पंचायत के उपप्रधान अरुण शर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम रामपुर निशांत तोमर को ज्यूरी बाजार से नीचे खिसक रही जमीन और कुन्नी गांव को भूस्खलन से होने वाले खतरे के बारे में अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से समय रहते भूस्खलन को रोकने के लिए उचित कदम करवाने की मांग की, जिससे ज्यूरी बाजार और कुन्नी गांव को जानमाल के खतरे से बचाया जा सके। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि सड़क के साथ वाले क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग से डंगे लगवाए जाएंगे। इसके लिए एस्टीमेट बनाने को बताने और उसे डिजास्टर से करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed