{"_id":"665491b4157d72a38b06425d","slug":"rampur-news-india-alliance-rally-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-116498-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: इंडिया गठबंधन ने रामपुर में किया शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: इंडिया गठबंधन ने रामपुर में किया शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन ने रामपुर में किया शक्ति प्रदर्शन
एनएच पांच पर निकाली रैली, जनसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों का भाजपा पर फूटा गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी बच कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के मिलकर बने इंडिया गठबंधन ने रामपुर में शक्ति प्रदर्शन किया। रामपुर के बीएसएनएल कार्यालय से पुराने बस अड्डे तक इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस दौरान पद्म पैलेस के परिसर में कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रामपुर में कांग्रेस, माकपा, आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोस चुनावों को लेकर हुंकार भरी। सभी दल के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को भारी समर्थन देकर संसद भेजने का आह्वान किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने बीएसएनएल कार्यालय से लेकर पुराने बस अड्डे तक रैली निकाली। इसके बाद आयोजित जनसभा में हिमाचल प्रदेश के सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि रामपुर विस क्षेत्र में विकास की हर एक ईंट कांग्रेस पार्टी की देन है। बात ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की हो या फिर विभिन्न संस्थानों की सब कांग्रेस पार्टी ने किया है। शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि भाजपा बिना मुद्दों के चुनाव लड़ रही है, जबकि जनता की मूलभूत सुविधाओं से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। मोदी हिमाचल आते हैं तो न महंगाई की बात होती है और न ही युवाओं को रोजगार देने की। माकपा नेता एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि केंद्र की भाजपा भारतीय संविधान का हनन और संविधान के तहत आम आदमी का हक मारने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, युकां अध्यक्ष पवन चौहान, डीडी कश्यप, अनिरुद्ध बिष्ट, कुलदीप, प्रेम चौहान और तुला राम सहित अन्य मौजूद रहे।