{"_id":"64bac049c56f704618063ad7","slug":"rampur-news-house-in-danger-selera-village-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-3044-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेलरा गांव में दो मंजिला मकान पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेलरा गांव में दो मंजिला मकान पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बीते कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश का कहर जारी है। बरसात का कहर थमने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सूबे में भारी बारिश के चलते जहां कई घर ध्वस्त हो गए हैं और कई परिवार बेघर हो गए हैं।
वहीं लगातार बरस रहे मौसम से कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है। इससे लोग खौफ में जीने को मजबूर हैं। भड़ावली पंचायत के सेलरा गांव में भारी बारिश के चलते दोमंजिला मकान खतरे की जद में आ गया है।
करीब दस कमरों के मकान पर खतरा मंडरा रहा है। प्रभावित परिवार दुर्गा सिंह ठाकुर पुत्र जानकी दास, निवासी सेलरा ने बताया कि भारी बारिश के कारण घर पर भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। इससे घरों में दरारें पड़ चुकी हैं और परिवार डर के साये में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का समाधान किया जाए।