फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, house, collapse, badog, village.

Rampur Bushahar News: ननखड़ी के बड़ोग में तीन मंजिला मकान धवस्त

Tue, 18 Jul 2023 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। जिले में बारिश से नुकसान का सिलसिला जारी है। इससे कई परिवार बेघर हो गए हैं तो वहीं कई लोगों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ रहा है। वहीं उपमंडल की ननखड़ी तहसील की बड़ोग पंचायत में मंगलवार शाम चार बजे एक तीन मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आकर जमींदोज हो गया। घटना में करीब पचास लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


घटना से पूर्व प्रशासन ने इस मकान को खाली करवा दिया था। इससे एक बड़े हादसे को टाला जा सका। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करेगी। गौर हो कि ननखड़ी तहसील की बड़ाच पंचायत के पुनन गांव के बलवीर मेहता पुत्र प्रभुदयाल का तीन मंजिला मकान मंगलवार शाम को भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस घटना में मकान के आठ कमरे पूरी तरह से मलबे में तबदील हो गए। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान को नुकसान होने का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन


इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को मकान को असुरक्षित करार दिया और खाली करवा दिया। घटना में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन है। मंगलवार शाम करीब चार बजे देखते ही देखते तीन मंजिला मकान अचानक धंस गया और भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे के ढेर में तबदील हो गया। सड़क बाधित होने से बुधवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रभावित परिवार को फौरी मदद मिल पाएगी। बहरहाल बलवीर मेहता अपने दूसरे घर में रह रहे हैं। तहसीलदार ननखड़ी गुरमीत नेगी ने बताया कि मंगलवार शाम को पुनन गांव में भूस्खलन से तीन मंजिला मकान ढहने की सूचना मिली हैं। बुधवार को विभाग की टीम मौके का जायजा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed