फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, holi fare, batala, shrikrishan temple,

Rampur Bushahar News: आनी के मुरलीधर मंदिर बटाला में फाग उत्सव का आगाज

Sun, 24 Mar 2024 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण पालकी पर होलिका दहन के लिए निकलेंगे मंदिर से बाहर
विज्ञापन


क्षेत्र के लोग भगवान श्रीकृष्ण के साथ खेलेंगे ब्रज की होली, जमकर उड़ेगा गुलाल

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के एकमात्र भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर बटाला में शनिवार को फाग उत्सव का धूमधाम के साथ आगाज हो गया है। इस दौरान दूर-दूर के क्षेत्र से लोग भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए बटाला पहुंच रहे हैं। मुरलीधर मंदिर में सैकड़ों वर्ष से फाग उत्सव हर्षोल्लास से मनाते आ रहे हैं। फाग उत्सव में भगवान श्रीकृष्ण एक साल के बाद पालकी पर सवार होकर पर्व को बाहर निकलकर भक्तों को दर्शन देंगे। यही वजह है कि रविवार को उत्सव में शामिल होने के लिए क्षेत्र के हजारों लोग बटाला पहुंचते हैं। रविवार को इस उत्सव का विधिवत आगाज करते हुए स्थानीय युवक मंडल कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रात को यहां सामूहिक नाटी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग पारंपरिक नाटी में भाग लेकर परंपरा का निर्वहन करेंगे। इस दौरान मंदिर में प्राचीन राधा-कृष्ण के भजनों को गाकर कृष्ण भक्त भगवान श्रीकृष्ण की लीला का संगीत के माध्यम से बखान करते हैं। मंदिर कमेटी के कारदार रामानंद शर्मा ने बताया कि नाटी के पश्चात सोमवार सुबह चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण वाद्ययंत्रों की धुनों पर मंदिर से बाहर निकलकर भक्तों को दर्शन देंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जयघोषों से पूरा गांव गूंज उठता है। इसके बाद मशालों के घेरे में घिरी होलिका दहन की रस्म निभाई जाती है। इस परंपरा के कृष्ण भक्त होलिका दहन के साक्षी बनेंगे। भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में सदियों से निभाई जा रही परंपरा को निभाने के बाद ग्रामीण भगवान श्रीकृष्ण संग ब्रज की होली खेलेंगे। रविवार को ग्रामीण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के साथ होली खेलकर प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए भजन और नटाउक गाकर हर्षोल्लास से पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed