फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, historical, things, exhibition, rampur college, hystory, department,.

Rampur Bushahar News: पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी सजाकर दिया संस्कृति संजोने का संदेश

Wed, 13 Mar 2024 06:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में विरासत जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में इतिहास विभाग की ओर से ऐतिहासिक डांडी मार्च के उपलक्ष्य पर आयोजित विरासत जागरुकता कार्यक्रम में पारंपरिक बर्तनों ओर सिक्कों के साथ अन्य उत्पादों को पेश कर परंपरा को संजोने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन 80 से अधिक छात्रों ने ग्रामीण और सांस्कृतिक इतिहास की अभिव्यक्ति करने वाली वस्तुओं को प्रदर्शनी सजाई। इसमें रियासतकालीन वस्तुएं, मध्यकालीन सिक्के, चांदी, कांसे, पीतल धातु से निर्मित बर्तन, एक एवं आधे सेर के बाट, 1960 के दशक का तराजू, 1960-70, 80 के दशक का कैमरा, दूरभाष, ऊन कातने के परंपरागत यंत्र, 19वीं शताब्दी की लाठी, बटलोई, ताम्सु, बडडू, चांदी के हार और जाॅर्ज पंचम सहित अन्य ऐतिहासिक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ. विपन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को इन वस्तुओं की उपयोगिता और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विरासत जागरुकता सप्ताह के दूसरे चरण में प्राचीन भारतीय इतिहास के विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीसरे चरण में पहली बार महाविद्यालय के इतिहास में मौर्यकालीन ब्राह्मी लिपि पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने बताया कि इतिहास विभाग की इस मुहिम की सराहना की है। विद्यार्थियों का कहना है कि इतिहास की जानकारी व्यवहारिक रूप से पाना उनके लिए भी रुचिपूर्ण और नवीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed