{"_id":"65f82b305b89d8a3770b7e5f","slug":"rampur-news-health-news-phc-doctor-appointment-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-113600-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में सेवाएं देंगे डाॅ. गगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में सेवाएं देंगे डाॅ. गगन
विज्ञापन
चार माह से पीएचसी रामपुर में खाली था चिकित्सक का पद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मुख्य बाजार रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चार के माह के बाद नियमित चिकित्सक की तैनाती हुई है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में तैनात डाॅ. गगन नेगी का पीएचसी रामपुर के लिए किया है। मुख्य बाजार की पीएचसी में बड़ी संख्या में लोग उपचार करवाने के लिए आते हैं लेकिन लंबे समय से चिकित्सक नहीं होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। वहीं लोगों को छोटी सी बीमारी के उपचार के लिए खनेरी अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही थी। बीएमओ रामपुर डाॅ. आरके नेगी ने बताया कि पीएचसी रामपुर में चार माह से नियमित चिकित्सक तैनात नहीं था। इसके कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था अब यहां नियमित चिकित्सक की तैनाती कर दी है।