{"_id":"654ce7b5fef5fe4a95090d24","slug":"rampur-news-health-news-medicine-bunt-phc-matiyana-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-7997-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पीएचसी मतियाना में निशुल्क मिलने वाली दवाइयां जलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पीएचसी मतियाना में निशुल्क मिलने वाली दवाइयां जलाईं
विज्ञापन
बीएमओ बोले, स्टोर की सफाई करते हुए निकले थे कुछ पत्ते, उन्हें ही जलाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क दवाइयां प्रदान की जाती है, जिससे जल्द मरीज स्वस्थ हो सकें, लेकिन सरकारी अव्यवस्था के कारण यह दवाइयां मरीजों को नहीं मिल पाती है। ऐसे में दवाइयां एक्सपायर हो जाती हैं और उन्हें कूड़े में जला दिया जाता है। मतियाना खंड की पीएचसी में भी कुछ ऐसा ही मामला वीरवार को सामने आया। यहां भवन के पीछे दवाइयों के साथ अन्य सामान को जला दिया गया। हालांकि जब तक मामला संज्ञान में आया तब तक सबकुछ स्वाह हो चुका था। बीएमओ हंसराज राही ने भी मौका का जायजा लेने के बाद कहा कि दवाइयों के कुछ पत्ते कूड़े में जले हैं।