{"_id":"65ed9f2dfa1781c182058d60","slug":"rampur-news-health-news-knh-hospital-gynecologist-khneri-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-113279-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती, हजारों मरीजों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती, हजारों मरीजों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
अस्पताल में हर माह होते हैं 250 से 300 प्रसव, एकमात्र चिकित्सक होने से महिला मरीजों को झेलनी पड़ रही थी परेशानी
चार जिलों की महिलाओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, नहीं लगानी होगी केएनएच की दौड़
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिलों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहे महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। इससे चार जिलों की महिलाओं को उपचार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। इससे अस्पताल पहुंचने वाली हजारों महिलाओं को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में पूर्व में भी सेवाएं दे चुकीं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीन नेगी की अस्पताल में तैनाती हुई है। बीते पांच माह से महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में एकमात्र महिला रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे थे। वहीं अस्पताल में रोजाना महिलाओं की 300 के करीब ओपीडी रहती है। ऐसे में अस्पताल में एक ही डॉक्टर होने से जहां उन पर कार्य का बोझ बढ़ गया था, वहीं डॉक्टर के अवकाश पर जाने पर महिलाओं को बिना उपचार के लिए लौटना पड़ता था। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज को केएनएच अस्पताल शिमला ले जाना पड़ता था। अस्पताल में एक अन्य डॉक्टर की तैनाती से महिलाओं को शिमला के चक्कर लगाने से भी निजात मिलेगी। खनेरी अस्पताल में रोजाना शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले से सैकड़ों महिलाएं उपचार के लिए पहुंचती हैं। अस्पताल में हर माह 250 से अधिक प्रसव करवाए जाते हैं। शिमला स्थित कमला नेहरू अस्पताल के बाद खनेरी अस्पताल प्रदेश में सबसे अधिक प्रसव करवाने वाला अस्पताल है। ऐसे में यहां लंबे समय से महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग उठ रही थी। इसको देखते हुए सरकार ने हाल ही में महिला रोग विशेषज्ञ का रिक्त पद भर दिया है। अब चार जिलों की महिलाओं को अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी। अस्पताल में इसके अलावा एक अन्य एमओ की भी तैनाती की गई है। डॉक्टरों की तैनाती से अब खनेरी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होने की उम्मीद है।
कोट्स
बीते कई माह से रिक्त पड़ा महिला रोग विशेषज्ञ का पद दिया गया है। अब अस्पताल में दो महिला रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। इससे महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होगी। अस्पताल में एक एमओ का भी पद भरा गया है। अब अस्पताल में डॉक्टरों की कुल संख्या 26 पहुंच गई है।
डॉ. प्रकाश डरोच, एमएस खनेरी अस्पताल