फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, health news, doctor, post, vacant,

Rampur Bushahar News: शोपिस बने करोड़ों से बने स्वास्थ्य केंद्र, उपचार के लिए भटक रहे लोग

Wed, 17 Apr 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र लालसा और देवठी में चिकित्सक नहीं होने से सैकड़ों लोग घरद्वार मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं नाकाफी, प्राथमिक उपचार के लिए खनेरी और रामपुर जाने को मजबूर लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर स्वास्थ्य खंड के अधीन संचालित अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और फार्मासिस्टों के पद खाली हैं। इस कारण ग्रामीण इलाकों में लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों की नब्ज टटोलने वाला कोई नहीं है। ऐसे में लोग कई किलोमीटर दूर उपचार करवाने के लिए भटकने को मजबूर हैं। ऐसे ही हालत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालसा और देवठी का भी है। ये संस्थान पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हवाले चल रहे हैं। मजबूरी में क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए 30 से 50 किलोमीटर की दूरी तय कर रामपुर, खनेरी अस्पताल और तकलेच जाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों पर दोहरी मार पड़ रही है। मरीजों को भारी भरकम किराया देकर प्राथमिक उपचार करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है तो वहीं आपात स्थितियों में भी मरीजों को घरद्वार पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। देवठी पंचायत के प्रधान संजीव कायथ और लालसा के प्रधान मोहन लाल ने बताया कि सरकार ने करोड़ों की लागत से भवन का निर्माण तो किया है लेकिन मूलभूत सुविधाएं देना भूल गई है। सुविधाएं न होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र शोपीस साबित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से कई बार इस बारे में पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। ग्रामीणों ने इसको लेकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार चेतावनी दी है। खंड स्वास्थ्य अधिकारी आरके नेगी ने बताया कि अधिकांश स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के पद खाली चल रहे हैं। विभागीय उच्चाधिकारियों के समक्ष मामले को गंभीरता से उठाया जा चुका है। स्वास्थ्य केंद्रों को प्रतिनियुक्ति के सहारे संचालित किया जाना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed