फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, health news, college. student, blood, donation, camp

Rampur Bushahar News: रामपुर महाविद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

Thu, 19 Oct 2023 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
rampur news, health news, college. student, blood, donation, camp
रामपुर कॉलेज में रक्तदान करने वाले छात्र छात्राएं मुख्यातिथि के साथ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में अंग्रेजी विभाग की सोच साहित्यिक सोसायटी ने कॉलेज में वीरवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया। शिविर के दौरान 27 छात्र और छात्राओं ने चिकित्सक परीक्षण के बाद रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को सम्मानपत्रों से नवाजा गया। शिविर में खनेरी अस्पताल से डॉ. गगन शर्मा, दिनेश कुमार, सुशीला, दलीप कुमार और देवेंद्र सिंह ने सहयोग किया। शिविर में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष, सदस्यों और स्वयंसेवकों ने सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। आश्वासन के बाद भी सोच सोसायटी भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां करवाती रहेगी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, अध्यक्ष राजेश नेगी, रविंद्र नेगी, प्रियंका, प्रो. जीवन मसोई, डॉ. टीडी वर्मा, अनिल वर्मा, रोहित, अवंतिका, करीना और पूजा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed