फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, guru rarang fare, kinnaur news, phooh,

Rampur Bushahar News: 12 से 16 जून तक सजेगा राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास रारंग मेला

Tue, 28 May 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और खेल स्पर्धाओं का होगा आयोजन
विज्ञापन


बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर तैयार की रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी

पूह(किन्नौर)। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास रारंग मेले का आयोजन 12 जून से 16 जून तक होगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और खेलकूद प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह विनय मोदी ने राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेला रारंग की तैयारियों को लेकर मेला आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायतवासियों सहित खंड के लोगों के सक्रिय सहयोग से इस वर्ष मेले का आयोजन भव्य ढंग से किया जाएगा। बैठक में मेले के उद्घाटन और समापन समारोह में मुख्यातिथि को आमंत्रित करने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुकड़ नाटक, खेल प्रतियोगिताएं सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। इस दौरान विभिन्न महिला मंडलों को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा मेले के दौरान लोकगीत प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। मेले के अंतिम दिन स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण स्थानीय कलाकार, महिला मंडल और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे। स्थानीय प्राथमिक पाठशालाओं के विद्यार्थियों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। बैठक में मेले के संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का भी गठन किया गया। बैठक में तहसीलदार मूरंग विक्रमजीत सिंह, थाना प्रभारी मूरंग जय सिंह, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग जगत, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग कल्पा राकेश श्याम, रारंग ग्राम पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह, रारंग मंदिर कमेटी के प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार नेगी सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed