{"_id":"661fbeaf5670aaeaa10c5dba","slug":"rampur-news-fire-awareness-camp-kheneri-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-114775-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में स्टाफ को सिखाए आग से सुरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में स्टाफ को सिखाए आग से सुरक्षा के गुर
विज्ञापन
अस्पताल में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की उपयोगिता के बारे में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सीआईएसएफ झाकड़ी बटालियन के जवानों ने एमजीएमएससी अस्पताल के स्टाफ और प्रशिक्षुओं को अग्निसुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों को अस्पताल में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी और उपकरणों की प्रचालन विधि भी बताई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन उपकरण लगाए गए हैं, लेकिन कार्यरत स्टाफ को इनके उपयोग की जानकारी होना महत्वपूर्ण है। सभी कर्मचारी अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक होंगे, किसी भी दुर्घटना से उसकी प्राथमिक अवस्था में ही निपटा जा सकता है। इससे जानमाल की बड़ी हानि को होने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर आग घटनाओं में आग से जलने से उतनी मौतें नही होती, जितनी धुएं के कारण दम घुटने से होती हैं। आग लगने की स्थिति में भवन के सभी दरवाजे, खिड़कियां खोलकर बिना भगदड़ मचाए सुरक्षित स्थान पर इकट्ठा हो जाएं और फायर बिग्रेड को कॉल करें। खनेरी अस्पताल के डॉक्टर पद्म शर्मा ने ट्रेनिंग को उपयोगी बताया और जवानों का आभार जताया। जागरुकता कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार, फार्मेसी ऑफिसर अमित वर्मा, मुनि जंगमो वार्डन, ट्यूटर सिस्टर, हेड कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल अनस और अस्पताल के स्टाफ और प्रशिक्षु उपस्थित रहे।