फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur, news, fag, fair, vehicle, remove, from, nh inside, from, today

Rampur Bushahar News: एनएच के किनारे खड़े वाहनों को आज से हटाएगी पुलिस

Sun, 05 Mar 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में नौ से 12 मार्च तक मनाए जाने वाले जिला स्तरीय फाग मेले के लिए सोमवार से एनएच के किनारे खड़े वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यहां मेले के दौरान दुकानों को सजाया जाएगा। इसके साथ ही मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भी वाहनों को हटाना का फैसला लिया गया है। इस वर्ष मेले की शोभा शिमला और कुल्लू जिले से दो दर्जन से अधिक देवी-देवता बढ़ाएंगे। मेले के दौरान जहां पदम महल परिसर में देवी-देवता एकत्रित होते हैं।
विज्ञापन


चार दिवसीय जिलास्तरीय फाग मेले में सजने वाली दुकानों के लिए सोमवार से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। मेले में इस बार कुल 113 स्टॉल सजाने की अनुमति रहेगी। नगर परिषद रामपुर के अधिकारी एनएच पांच पर सोमवार से प्लॉटों की पैमाइश कर विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों को स्टॉल आवंटित करेंगे। मेले में लगने वाले स्टॉलों से नगर परिषद को करीब सात लाख रुपये की आमदनी होगी। मेले में आए व्यापारियों को 25 मार्च तक दुकानें सजानें की अनुमति रहेगी। इसके बाद एनएच को खाली करवाया जाएगा। फाग मेले के दौरान अधिकतर दुकानें चौधरी अड्डे में सजती है और यहां बस अड्डा होने के कारण बसों का भी आना-जाना रहता है। ऐसे में कानून और ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन ने मेला कमेटी, पुलिस, परिवहन निगम और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को उचित निर्देश दिए हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से पुलिस बराबर नजर बनाए रखेगी।
विज्ञापन


जिलास्तरीय फाग मेले के आयोजन को लेकर पद्म छात्र स्कूल से पुराने बस अड्डे तक एनएच पर खड़े वाहनों को छह मार्च से हटाया जाएगा। उन्होंने वाहन मालिकों को खुद वाहनों को हटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र मोहन, एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed