फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, ex cm jairam thakur visited, aani area.

Rampur Bushahar News: पूर्व मुख्यमंत्री ने आनी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Sat, 26 Aug 2023 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को आनी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने इस घटना को बड़ी त्रासदी बताया और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार लगातार हुई भारी वर्षा ने प्रदेश को गहरे जख्म दिए हैं। राजधानी शिमला सहित हर क्षेत्र में लोगों के रिहायशी मकान ढह गए हैं और जमीन और फसलें बर्बाद हो गईं हैं।
विज्ञापन


अभी तक बारिश से प्रदेश में 35 लोगों की जाने जा चुकी हैं, जो बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि आनी में भूस्खलन से जो क्षति हुई है, वह अकल्पनीय है। प्रशासन की मुस्तैदी से समय रहते अधिकतर मकानों को खाली करवा लिया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार प्रदेश सरकार को आर्थिक पैकेज देकर हर संभव मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed