फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, electricity board, timat death, due, to, current,

Rampur Bushahar News: करंट लगने से टीमेट की मौत, विद्युत बोर्ड के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 03 Jul 2023 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। विद्युत बोर्ड जगातखाना के तहत समेज क्षेत्र में बोर्ड के टी मेट की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया है। इस मामले में पुलिस ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी है। पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को धारा सरघा विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आई थी। इसे दुरूस्त करने के लिए विद्युत बोर्ड जगातखाना से जेई, फोरमैन और टी मेट रवाना हुए।

लाइन दुरूस्त करने के लिए झाकड़ी से शटडाऊन भी लिया गया था। दोपहर जब लाइन दुरूस्त कर ली गई तो विद्युत बोर्ड के टीमेट भूपेश कुमार (24) पुत्र गुड्डू राम निवासी गांव बंदथाना, डाकघर कुश्वा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू को समेज क्षेत्र में बिजली के खंभे में जियाे स्विच लगाने के लिए कहा गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब भूपेश कुमार पोल में जियाे स्विच लगाने लगा वह करंट की चपेट में आया गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इस हादसे में भूपेश कुमार का बायां पांव, जूते और हाथ पूरी तरह से झुलस गए। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब भूपेश आधिकारिक तौर पर जियो स्विच लगाने के लिए बाध्य नहीं था तो उसे, ऐसा करने के निर्देश क्यों दिए गए। वो भी बिना सुरक्षा के। हादसे के समय न तो भूपेश ने सुरक्षित जूते पहने थे और न ही दस्तानें।
विज्ञापन


ऐसे में विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। भूपेश के भाई राकेश कुमार ने विद्युत बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भूपेश को लाइन ठीक करने के लिए अकेले क्यों भेजा गया, जबकि जियो स्विच लगाने की उसकी जवाबदेही नहीं थी। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस थाना ब्रौ में विद्युत बोर्ड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और धारा 304 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक भूपेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया है, यहां मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि करंट लगने से विद्युत बोर्ड के टी मेट की मौत हो गई है। पुलिस ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed