फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, education minister, jubbal,

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के पुरस्कार राशि में की बढ़ोतरी : रोहित

Sun, 09 Jun 2024 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। शिक्षा में गुणवत्ता के साथ स्थानीय खेलों को भी प्रोत्साहन मिलें, इस दिशा में शिक्षा विभाग अहम कदम उठा रहा है। शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के कठासु में स्वर्गीय पूर्ण चंद सिथटा मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि जनसभा को संबोधित किया। पूर्ण चंद सिथटा वॉलीबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे। उस समय वॉलीबाल में तत्कालीन जिला महासू की विशेष पहचान थी। रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेता की पुरस्कार राशि तीन करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये की है। रजत पदक विजेताओं को दो करोड़ रुपये के स्थान पर अब तीन करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपये के स्थान पर दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। रोहित ठाकुर ने कहा वर्तमान प्रदेश सरकार इस क्षेत्र में 23 करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्य करवा रही है। खोड़नी नाला से बरथाटा, कठासु, बटाड, बरजाई, सताई, बढाल के लिए दो करोड़ 94 लाख की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष के अंत में इन परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कठासु-सावड़ा को जोड़ने वाली सड़क को स्तरोन्नत करने के लिए 19 करोड़ 12 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। बटाड गलु के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के एक करोड़ 39 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए बताया कि उनके सहयोग से एमआईएस की 153 करोड़ रुपये की राशि एकमुश्त जारी की है। इससे किसानों और बागवानों की बकाया राशि अदा की जा रही है। शिक्षा मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। रोहित ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्व० पूर्ण चंद सिथटा मेमोरियल बॉलीबाल प्रतियोगिता के सभी आयोजनकर्ता एवं पदाधिकारियों पदाधिकारियों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने जनसमस्याओं को सुना और शीघ्र संबंधित अधिकारियों से बात कर इसका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथटा, प्रधान ग्राम पंचायत कठासु गीता नाजटा, उपप्रधान संजीव राजटा, नवयुवक मंडल कठासु विक्की राजटा, उपप्रधान सवित गांगटा, तीनों विभागों के अधिशासी अभियंता और विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed