फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, e waste, collection, drive, polution control, department,

Rampur Bushahar News: पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाया ई-कचरा संग्रहण अभियान

Wed, 18 Oct 2023 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण को स्वच्छ रखने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी की भागीदारी जरूरी : नेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ई-कचरा संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरूआत बुधवार से की गई। रामपुर में एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के तहत ई-कचरा एकत्रित किया जाएगा, जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। यह अभियान पूरे हिमाचल प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखना और प्रदूषण को नियंत्रित करना है। ई-कचरा अभियान के तहत पुराने टीवी, खराब मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, शीशा, कैडमियम, पारा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को एकत्र कर पर्यावरण को दूषित होने से बचाना है। आमतौर पर लोग इलेक्ट्रॉनिक कचरे को जलाते या फेंक देते है। इसे लावारिस पशु खा जाते हैं और ये उनके स्वास्थ्य की लिए हानिकारक होता है। इन वस्तुओं को जलाने पर रासायनिक पदार्थ निकलता है, जो पर्यावरण को दूषित करता है। अभियान के तहत बुधवार कार्यशाला का आयोजन कर नगर परिषद और अन्य विभागों को इसके बारे में जागरूक किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर की एसडीओ अंजू नेगी ने बताया कि बोर्ड द्वारा हिमाचल में ई-कचरा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। अभियान के चलते बुधवार को कार्यशाला आयोजित कर नगर परिषद और अन्य विभागों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed