फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, dodra kwar road open for vehicle,

Rampur Bushahar News: दस दिन से बंद डोडरा क्वार सड़क वाहनों के लिए बहाल

Fri, 04 Aug 2023 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। टिक्करी के समीप भारी भूस्खलन से पिछले दस दिनों से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद डोडरा क्वार सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक रहेगी। रात को पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए सड़क को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


मार्ग खुलने से रोहडू उपमंडल की खरशाली और शिलादेश पंचायत सहित डोडरा क्वार उपमंडल के लोगों को बड़ी राहत मिली है। सड़क के बंद होने से सेब सीजन के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे पहले विगत सप्ताह पत्थर गिरने से एक मशीन पूरी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद विभाग ने खतरे को देखते मार्ग को बंद कर दिया था। लोनिवि के एसडीओ नरेंद्र सिंह नायक ने बताया कि डोडरा क्वार सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मार्ग पर सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों की आवाजाही रहेगी। रात के समय मार्ग बंद रहेगा। इसके लिए पुलिस कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed