फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, devta sahib narayan shalu

Rampur Bushahar News: आराध्य देवता के जन्मोत्सव पर ढोल-नागड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण

Sat, 15 Jul 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दरकाली में देवता साहिब लक्ष्मी नारायण शालनू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। दिनभर मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण खूब झूमे। सुबह से ही मंदिर में ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह सबसे पहले मंदिर में पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन


इसके बाद देवता साहिब मंदिर से बाहर प्रांगण में निकले। यहां पर ग्रामीणों ने अपने आराध्य देवता से आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्वि की कामना की। हर वर्ष दरकाली में आयोजित होने वाले दकनोल मेले से एक दिन पहले ग्रामीण अपने आराध्य देवता साहिब का जन्मोत्सव मनाते हैं।
विज्ञापन


देवता का जन्मदिवस वर्ष 2009 से मनाया जा रहा है। वर्ष 2008 में देवता साहिब का मंदिर आग की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद एक वर्ष के रिकाॅर्ड समय में ही ग्रामीणों ने भव्य मंदिर तैयार किया। वर्ष 2009 में देवता अपने मुख्य स्थान रोहड़ू के देवीधार से वापस दरकाली लौटे। अपने देवता को फिर से पहले जैसा देखकर ग्रामीण खासे उत्साहित हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने फैसला किया कि इस दिन को हर वर्ष देवता साहिब के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि इस बार मेले में देवता साहिब दोगणू लालसा भी शिरकत कर रहे हैं। अगले दो दिनों तक यहां पर दकनोल मेले में नाटियों का खूब दौर चलेगा। सैकड़ों ग्रामीणों ने देवता साहिब का आशीर्वाद लिया। देवता साहिब ने भी गुर के माध्यम से सभी को सुख-समृद्वि का आशीष दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed