{"_id":"64c2b1e97f6bf43f4b0b632a","slug":"rampur-news-devat-kumbda-road-block-due-to-landslide-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-3319-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल-देवत-कुम्बड़ा मार्ग 20 दिनों से बंद, बागवान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल-देवत-कुम्बड़ा मार्ग 20 दिनों से बंद, बागवान चिंतित
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल-देवत-कुम्बडा मार्ग पिछले 20 दिनों से अवरुद्ध है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिंता की बात यह है कि क्षेत्र में सेब सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को फसल मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सता रही है।
भारी बरसात के चलते मार्ग का कई जगह नामोनिशान तक मिट गया है। मजबूरी में बागवानों को अतिरिक्त किराया चुकाकर वाया नेवटी होकर फसलों को भेजना पड़ रहा है। इस मार्ग से बागवानों को 50 रुपये अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ रहा है। स्थानीय बागवान रमेश जनदेव, पीडी शर्मा, अमित, सीताराम भागटा, नरवीर दिलाईक, रमेश भागटा, अखिल, प्रेम और करतार बंचाईक सहित अन्यों ने कहा कि लोगों को चिंता सता रही कि उनका सेब सड़कों पर ही न सड़ जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क को जल्द बहाल करने की मांग की है।
सड़क भारी बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुई है। विभाग की ओर से प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा । मौसम साफ रहा तो शीघ्र सभी सड़कों को जल्द खोलने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
राकेश कुमार ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग चौपाल