फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, crime news, yougster, shot, nankhari, police case,

Rampur Bushahar News: आपसी विवाद के बाद युवक ने चला दी गोली

Tue, 19 Dec 2023 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी के बनौला गांव की घटना, पुलिस ने बंदूक कब्जे में लेकर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

नजदीक से गोली निकलने से बची युवक की जान, पुलिस ने शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत ननखड़ी के बनौला गांव में आपसी विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवक से कुछ दूरी पर ही निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले कर छानबीन जारी है।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात की है जब बनौला गांव के मोहित कुमार और हरपाल निवासी बनौला अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठे थे। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे ताव में आकर हरपाल ने बंदूक से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली मोहित के बगल से गुजर गई, जिसके कारण उसकी जान बच गई। इसके बाद सभी वहां से चला गए। मंगलवार को मोहित ने हरपाल के खिलाफ पुलिस थाना ननखड़ी में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत इस संबंध में केस दर्ज किया। इसके बाद शिकायकर्ता के बताए गए मौका का निरीक्षण करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही हथियार को भी कब्जे में ले लिया गया है। वहीं घटना से शिकायकर्ता बुरी तरह से डरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बंदूक के लाइसेंस समेत अन्य पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

कोट्स
दो युवकों के बीच झगड़ा होने पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले के हर पहलू की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ठाकुर, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed