{"_id":"65f97b4904901d770d0e1265","slug":"rampur-news-crime-news-three-person-arrested-nankhari-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113625-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिट्टे के साथ ठियोग के दो, पंजाब का एक लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिट्टे के साथ ठियोग के दो, पंजाब का एक लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग पुलिस ने नेशनल हाईवे-5 सरुवन मोड़ के पास 5.6 ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते सोमवार को पुलिस ने नेशनल हाईवे पांच सरुवन मोड़ के पास नाका लगाया था। ठियोग पुलिस के हेड कांस्टेबल सतिंदर टीम के साथ मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चिट्टा लेकर कोई वाहन में आ रहा है। पुलिस ने जीरो प्वाइंट पर भलेच सड़क की ओर से वाहन को रोका। पुलिस ने चालक और वाहन में सवार अन्य दो लोगों से पूछताछ की। शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान तीनों लोगों से 5.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने लवप्रीत वीपीओ रामपुर, लुधियाना पंजाब, आशीष निवासी भलेच, तहसील ठियोग, जिला शिमला और गौरव निवासी जदेवग संधू, तहसील ठियोग, जिला शिमला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।