{"_id":"65a375bbc51bce0fea0b23ae","slug":"rampur-news-crime-news-rohru-news-house-fire-dungsa-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-10939-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: समरकोट के डुंगसा में 16 कमरों का घर जला, दो परिवार हुए बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: समरकोट के डुंगसा में 16 कमरों का घर जला, दो परिवार हुए बेघर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू में समरकोट पटवार वृत्त के गांव डुंगसा में आग लगने से 16 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में दो परिवार बेघर हो गए हैं। आग से करीब चालीस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को फौरी राहत उपलब्ध करवा दी है। जानकारी के अनुसार घर में दोपहर एक कमरे लगी। लकड़ी घर होने के कारण कुछ समय में ही आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
हालांकि दमकल व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग से घर का कोई सामान नहीं बच सका। आग से बालक राम पुत्र सरमु व विनोद कुमार पुत्र बालक राम के परिवार प्रभावित हुए है। पुलिस की प्राथमिक जांच में आग के कारणों का कोई पता नहीं चला है। हादसे के समय परिवार के सभी लोग बाहर बगीचे में काम के लिए निकले हुए थे। धुंआ देख कर जब मौके पर पहुंचे को पूरा घर आग की चपेट में आ चुका था। आग की घटना में करीब 40 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।दकमल व ग्रामीणों के सहयोग से आग को आस पास फैलने से रोक दिया गया है।
एसडीएम रोहड़ू विजय वर्धन ने बताया कि आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। प्रभावित परिवारों के रहने-खाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की राशि, कंबल, बर्तन और राशन मौके पर पहुंचा दिया गया है।-- - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू में समरकोट पटवार वृत्त के गांव डुंगसा में आग लगने से 16 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में दो परिवार बेघर हो गए हैं। आग से करीब चालीस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को फौरी राहत उपलब्ध करवा दी है। जानकारी के अनुसार घर में दोपहर एक कमरे लगी। लकड़ी घर होने के कारण कुछ समय में ही आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
हालांकि दमकल व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग से घर का कोई सामान नहीं बच सका। आग से बालक राम पुत्र सरमु व विनोद कुमार पुत्र बालक राम के परिवार प्रभावित हुए है। पुलिस की प्राथमिक जांच में आग के कारणों का कोई पता नहीं चला है। हादसे के समय परिवार के सभी लोग बाहर बगीचे में काम के लिए निकले हुए थे। धुंआ देख कर जब मौके पर पहुंचे को पूरा घर आग की चपेट में आ चुका था। आग की घटना में करीब 40 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।दकमल व ग्रामीणों के सहयोग से आग को आस पास फैलने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम रोहड़ू विजय वर्धन ने बताया कि आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। प्रभावित परिवारों के रहने-खाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की राशि, कंबल, बर्तन और राशन मौके पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन