{"_id":"6581a639d7b82a333906f633","slug":"rampur-news-crime-news-missing-person-nanakhari-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-9783-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शादी समारोह में गया व्यक्ति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शादी समारोह में गया व्यक्ति लापता
विज्ञापन
12 दिन के बाद भी नहीं लगा सुराग, पुलिस ने ड्रोन और खोजी कुत्तों शुरू की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की खोलीघाट पंचायत में शादी समारोह में गया एक व्यक्ति लापता हो गया है। लापता होने के 12 दिन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस थाना ननखड़ी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस लापता की तलाश के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद भी ले रही है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक कुमारसैन उपमंडल के गांव बनशेरा के हरीश रॉयल बीते सात दिसंबर को शादी समारोह में शामिल होने के लिए खोलीघाट गया था लेकिन यहां से वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। ननखड़ी के जाहु निवासी सुरजीत मेहता ने बताया कि उनके जीजा हरीश सात दिसंबर की रात से लापता हैं। वह ननखड़ी के खोलीघाट में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। आठ दिसंबर को हरीश की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना ननखड़ी में दर्ज की गई। पुलिस ने पहले हर संभव स्थान पर हरीश की छानबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लग पाया तो पुलिस ने ड्रोन और डॉग स्क्वायड के माध्यम से भी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन लापता का कोई सुराग नहीं लग पाया। सुरजीत मेहता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई कि हरीश को ढूंढने के प्रयास और तेज किए जाएं, जिससे उनका पता लग सके। हरीश के अचानक गायब होने से उनके परिजन काफी परेशान हैं। पुलिस थाना ननखड़ी प्रभारी सोहन लाल ने बताया कि पुलिस आठ दिसंबर से हरीश को ढूंढने का हर संभव प्रयास कर रही है। ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से भी हरीश को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।