{"_id":"65f6ed7629a79895ef020ebd","slug":"rampur-news-crime-news-accident-one-person-died-near-kaju-khad-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-113578-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: काजूखड्ड में सड़क पर पलटी बोलेरो, आउटसोर्स कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: काजूखड्ड में सड़क पर पलटी बोलेरो, आउटसोर्स कर्मी की मौत
विज्ञापन
काजूखड्ड मेें सडक़ पर पलटी कैंपर
जगातखाना से ट्रांसफार्मर लेकर जा रहा था वाहन, सात लोगों को आईं चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ब्रौ के तहत बडारी जीरो प्वाइंट के पास रविवार दोपहर बाद बोलेरो कैंपर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में विद्युत बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार सात अन्य लोग घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक विद्युत बोर्ड जगातखाना से ट्रांसफार्मर लेकर बोर्ड के कर्मचारी और मजदूर रविवार को कुश्वा की ओर जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही वाहन काजू खड्ड के समीप जीरो प्वाइंट बडारी के पास पहुंचा तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन सड़क पर पलट गया। गाड़ी पलटते ही इसमें सवार विद्युत बोर्ड का आउटसोर्स कर्मी कैंपर से छिटक कर सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनी राम (37) पुत्र राम लाल निवासी गांव थोआ, डाकघर खरगा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। वहीं हादसे में चालक समेत अन्य सात लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ब्रौ गोपाल चौहान ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है।