{"_id":"65ccb16e2d1ee418c1029224","slug":"rampur-news-crime-news-accident-chopal-one-died-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-112172-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल-मड़ावग मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल-मड़ावग मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत
विज्ञापन
पिता के सामने गाड़ी मोड़ते समय दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहडू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत मकडोग पंचायत के ग्राम घुरला में कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हुई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब कार चालक पहलोग से खिड़की की ओर से आ रहा था। गाड़ी में पिता और पुत्र सवार थे। पिता राजेंद्र को उतारने के बाद बेटा गाड़ी को मोड़ने लगा। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इससे वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में आयुष (24) पुत्र राजेंद्र सिंह गांव पहलोग की घटना स्थल पर ही मौत हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल ले जाया गया। इसके बाद बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहसीलदार चौपाल रेखा कुमारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्हाेंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।