{"_id":"64e4e1471fbe5368d104e6c4","slug":"rampur-news-common-room-girl-student-soon-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-4416-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पीजी कॉलेज रामपुर में छात्राओं को जल्द मिलेगी गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पीजी कॉलेज रामपुर में छात्राओं को जल्द मिलेगी गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश विश्वविद्यालय के बाद सबसे अधिक छात्र-छात्राओं की संख्या वाले गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में जल्द ही छात्राओं को कॉमन रूम की सुविधा उपलब्ध होगी। कॉलेज में बीते कई वर्षों से छात्राओं द्वारा यह मांग उठाई जा रही थी, जो जल्द ही पूरी होगी। गौर हो कि पीजी कॉलेज रामपुर में वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं की संख्या पांच हजार से अधिक है।
इसमें से साठ फीसदी संख्या छात्राओं की हैं लेकिन छात्राओं के बैठने के लिए कोई उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं है। ऐसे में छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए बीते कई वर्षों से कॉलेज के विभिन्न छात्र संगठनों और छात्राओं द्वारा कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम बनाने की मांग उठाई जा रही थी। कॉमन रूम न होने से छात्राओं को कैंपस की कैंटीन, लाइब्रेरी और इधर-उधर बैठना पड़ता है। खासतौर पर कोई कक्षा नहीं होने पर छात्राओं को ज्यादा समस्या पेश आती थी। अब जल्द ही कॉमन रूम का कार्य पूरा होने पर उनकी यह मांग पूरी हो जाएगी।
कॉमन रूम में छात्राओं के बैठने के लिए कुर्सियां और पढ़ने के लिए टेबल लगाए जाएंगे। इसके अलावा अखबार और पत्रिकाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। छात्राएं यहां बैठकर पढ़ाई के अलावा कोई कक्षा नहीं होने पर समय बिता सकेंगी।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन के बनाए जा रहे गर्ल्स कॉमन रूम का निर्माण कार्य इन दिनों प्रगति पर है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा। दोमंजिला भवन के निर्माण पर करीब 20 लाख रुपये की लागत आएगी। पीजी कॉलज रामपुर के प्राचार्य डॉ. विद्याबंधु नेगी ने बताया कि कॉमन रूम बनने से छात्राओं को बैठने के लिए उपयुक्त व्यवस्था हो सकेंगी।